VIDEO: 'चिकनी चमेली' पर भोजपुरी एक्ट्रेस का ऐसा डांस, वीडियो देख फैंस के भी उड़े होश
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा को भला कौन नहीं जानता। 'बिग बॉस' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं अब उनका सीरियल 'नजर' भी हिट हो चुका है।

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा को भला कौन नहीं जानता। 'बिग बॉस' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं अब उनका सीरियल 'नजर' भी हिट हो चुका है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में मोनालिसा का हॉट अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

'चिकनी चमेली' पर लगाए जबरदस्त ठुमके
मोनालिसा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के फेमस आइटम नंबर 'चिकनी चमेली' पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर मोनालिसा ने लिखा, 'थोड़ा चिकनी चमेली हो जाए?' मोनालिसा ने ये डांस अपने शो 'नजर' के लिए किया है। वो सेट पर रिहर्सल कर रही हैं। वीडियो पर फैंस ने उनकी तारीफ में खूब कमेंट्स किए हैं।
View this post on InstagramThoda “Chikni chameli “ Ho jaye!!!?? #rehearsals #onset #nazar #mohona #dancing #chiknichameli
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
भोजपुरी समेत कई भाषाओं में की है फिल्में
उनके इस वीडियो को अब तक 38 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं और अब तक 125 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

'बिग बॉस' ने दिलाई थी घर-घर में पहचान
साल 2010 में वो बिग बॉस के 10वें सीजन में शामिल हुई थीं। इसी शो में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राठौड़ से शादी की थी। 'बिग बॉस' ने मोनालिसा को घर-घर में पहचान दिला दी थी। प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म 'ब्लैकमेल' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्हाल वो स्टार प्लस पर 'नजर' सीरियल में दिखाई दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications