शर्मसार इंसानियत: जिस्म बेचने से किया इंकार तो ब्रेस्ट ही काट डाला

Bhiwandi: Relatives chop off woman's breasts for refusing to enter flesh trade
भिवंडी। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आयी है महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके से, जहां के रेडलाइट एरिया में देह-व्यपार के लिए लायी गई युवती ने जब इस घिनौने काम के लिए मना किया तो उसके ब्रेस्ट को ही ब्लेड से लहू-लुहान कर दिया गया। इस घटना को अंजाम दिया उसी के रहनुमा बने दोस्त औऱ उसके रिश्तेदारों ने।

घटना शनिवार की है जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिवंडी के रेडलाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि आलम नाम का एक महिला दलाल पीड़ित महिला को डेढ़ महीने पहले दोस्ती के बहाने गुजरात से भिवंडी नौकरी दिलाने के बहाने लाया था।

पीड़िता गुजरात के एक बेहद ही गरीब परिवार से है। आलम ने पीड़िता से गहरी दोस्ती की और उसे जॉब दिलाने के बहाने भिंवडी के एक कोठे में बेच दिया। जहां जब पीड़िता को सच्चाई पता चली तो उसने वेश्यावृति के लिए इंकार कर दिया।

जिसके बाद कोठे की मालकिन औऱ आलम ने उसे शारीरिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया और शनिवार को सारी हदें पार करते हुए उसके ब्रेस्ट को ही ब्लेड से लहूलुहान कर दिया। यही नहीं पीड़िता को लोहे के रॉ़ड से काफी मारा-पीटा भी गया है। पीड़िता के प्राईवेट पार्टस में भी काफी गंभीर चोटें आयी हैं।

घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कोठे की मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दलाल आलम भागने में सफल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को बेहोशी की अवस्था में आईजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। और आलम की गिरफ्तारी के लिए वो जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+