पीएम मोदी की कथित हत्या की साजिश में माओवादी लेखक वरवर राव फिर गिरफ्तार

हैदराबाद। माओवादी विचारधारा और लेखक पी वरवर राव को महाराष्ट्र पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित रूप से पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप है। राव को उनके घर से हैदराबाद से पुणे पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार किया है। यह दूसरी बार है जब राव को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अगस्त में पुणे पुलिस ने राव और उनके व दोस्तों के घर पर छापा मारा था।

पीएम मोदी की हत्या की साजिश: लेखक वरवर राव फिर गिरफ्तार

हैदराबाद हाई कोर्ट द्वारा दी गई वरवर राव का उनके घर में नजरबंदी की अवधि आज खत्म हो गई थी। कोर्ट के सामने उनकी एक और याचिका हैदराबाद कोर्ट द्वारा भी निपटाई गई है। पुणे पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्ननर ने कहा कि राव को पुणे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि अगस्त में कथित माओवादी लिंक के लिए पुणे पुलिस ने देश भर में नौ कार्यकर्ताओं पर छापा मारा था, उनमें से वरवर राव समेत पांच को गिरफ्तार किया गया था। पुणे सेशंस कोर्ट ने इसी महीने भीमा कोरेगांव हिंसा में आरोपी अरुण फेरेरा, वर्नोन गॉनजैल्विस और सुधा भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और तीनों को नजरबंद रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+