झारखंड: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 15 प्रत्याशियों के नाम शामिल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भी मंत्री सरयू राय के टिकट का ऐलान नहीं किया गया है। तीसरी सूची में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और अमर बाउरी का नाम शामिल किया गया है। इससे पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की दो और लिस्ट जारी की गई है। पहली लिस्ट में 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। पहली लिस्ट में 30 मौजूदा विधायकों के नामों को शामिल किया गया।

आपको बता दें कि बीजेपी ने अब तक कुल 68 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुरुवार को जारी की गई तीसरी में विरंची नारायण को फिर से बोकारो से टिकट मिला है, जबकि इस लिस्ट में मंत्री अमर बाउरी चंदन कियारी से पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं। आपको बता दें कि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होना है। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications