पेरिस में राहुल गांधी बोले, I.N.D.I.A गठबंधन से चिढ़ती है सरकार, इसलिए बदलना चाहती है देश का नाम

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी रविवार को पेरिस में थे। वहां पर एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार देश का नाम इसलिए बदलना चाह रही है, क्योंकि वे 'हमारे गठबंधन के नाम से चिढ़ते हैं'।

फ्रांस के पेरिस में भारत औऱ इंडिया के सवाल एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'इंडिया, दैट इज़ भारत' कोई समस्या नहीं है। राहुल गांधी की बातचीत का एक वीडियो कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

bharat-row-rahul-gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि, देखिए, संविधान असल में दोनों नामों का इस्‍तेमाल किया गया है। भारत और इंडिया दोनों ही नाम संविधान के मुताबिक सही हैं। संविधान में लिखा है- इंडिया, जो कि भारत है, राज्‍यों का एक संघ है। इसलिए मुझे इसमें कोई परेशानी नजर नहीं आती है। इंडिया और भारत दोनों नाम स्‍वीकार्य हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, लेकिन, मुझे लगता है, शायद हमने सरकार को थोड़ा परेशान कर दिया है क्योंकि हमने अपने गठबंधन का नाम भारत रखा लिया है। ऐसा लगता है कि बीजेपी सरकार हमारे गठबंधन के नाम से चिढ़ती है। अब उन्होंने देश का नाम बदलने का फैसला किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि, मेरा मतलब है, आप समझ रहे होंगे कि ये चीजें कैसी हैं... मेरा मतलब है, हम अपने गठबंधन को दूसरा नाम भी दे सकते हैं... लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ हल होने वाला है. लेकिन लोग अजीब तरीके से काम करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महत्‍वपूर्ण बात यह है कि हमारे गठबंधन से जुड़े दलों के राज्‍यों की आवाज सामने आनी चाहिए. आज के समय में किसी की आवाज दबाई नहीं जा सकती है।

राहुल गांधी ने कहा कि, मैंने गीता पढ़ी है। उपनिषद पढ़े हैं और कई हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं। इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है, उसमें कुछ भी हिंदूवादी नहीं है।मैंने कभी किसी हिंदू किताब में नहीं पढ़ा और न किसी हिंदू विद्वान से सुना कि आपको उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए, जो आपसे कमजोर हैं। ये बीजेपी के लोग हिंदू राष्ट्रवादी नहीं हैं। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करते हैं। राहुल गांधी का आज ऑस्लो में कार्यक्रम है। वह 13 सितंबर को भारत लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+