Bharat Jodo Yatra में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने मौन रखा, Video

Bharat Jodo Yatra में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने मौन रखा। कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट किया है। Bharat Jodo Yatra rahul gandhi tribute to mulayam singh yadav Congress silence

Bharat Jodo Yatra में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने मौन रखा। कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वायनाड सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने मौन धारण कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

Bharat Jodo Yatra

12 राज्यों से गुजरेगी Bharat Jodo Yatra

बता दें कि राहुल गांधी के साथ तमाम कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा के तहत कर्नाटक के शहरों से गुजर रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा केरल से होते हुए कर्नाटक पहुंची है। लगभग 3500 किलोमीटर की यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की है। इस दौरान 12 राज्यों को कवर करने का प्लान है। इसी कड़ी में कर्नाटक में एक जगह पर रूककर राहुल गांधी समेत दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का निधन 82 साल की उम्र में सोमवार को मेदांता अस्पताल में हुआ। उत्तर प्रदेश के सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया गया। मुलायम सिंह यादव 1990 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए आंदोलन के दौरान विवादों में घिरे थे। बतौर मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे की तरफ बढ़ रहे विश्व हिंदू परिषद, भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को गोली चलाने के आदेश दे दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+