जब राहुल गांधी के कहने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोहराया 'जय सिया राम'
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बीजेपी वालों को जय श्री राम। ट्विटर पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। यात्रा ने 100 से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं। यह यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई है। इन दिनों यह यात्रा राजस्थान में हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को देख हाथ हिलाया। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें नमस्ते कहा। साथ ही राहुल गांधी ने उन्हें यात्रा में शामिल होने को कहा। राहुल गांधी ने कहा- आ जाओ। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए तो उन्होंने जय श्री राम नहीं बल्कि जय सिया राम के नारे लगाए।
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बीजेपी वालों को जय श्री राम। ट्विटर पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। श्रीनिवास ने कहा कि बीजेपी वालों को जयश्रीराम। राहुल गांधी ने भी जय सिया राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
बता दें कि राजस्थान में राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रही है। कहा जा सकता है कि कांग्रेस में इस यात्रा से जाना गई है। यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव था। मीडिया में गहलोत सरकार के आमजन के लिए किए गए अच्छे कामों से ज्यादा आपसी झगड़ों की सुर्खियां बनी रहती थी। गहलोत और उनकी सरकार को अस्थिर करने संबंधी बयानों को मीडिया महत्व देता था। कुछ दिन पूर्व राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कहा था कि उनकी यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के बाद पूरी कांग्रेस एकजुट दिखाई देगी।
यात्रा के अंतिम पड़ाव में पहुंचने से पहले बीते 10 दिन में राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में सरकार ने आमजन के लिए जो फैसले किए हैं। पार्टी उनका खूब प्रचार करें और साथ ही जो नया और हो सकता है। वह किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत को कुछ कहा है। जिसे वह आमजन को नहीं बता सकते हैं। लेकिन कुछ अच्छा होगा। इसके यही मायने निकाले जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री गहलोत इस बार के बजट में भी आमजन के लिए कुछ चौंकाने वाले फैसले कर सकते हैं। गहलोत की योजना ओपीएस की हिमाचल में कांग्रेस की वापसी मैं अहम भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan में कांग्रेस के लिए वरदान साबित होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जानिए पूरी वजह












Click it and Unblock the Notifications