भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, समुदाय को लेकर कह दी बड़ी बात...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले हुए हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) समुदाय से नहीं होने की बात कही। उनका कहना है कि पीएम मोदी का जन्म जन्म सामान्य वर्ग में हुआ है इस वजह से वो ओबीसी समुदाय से नहीं हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण के दौरान एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, वायनाड सांसद ने कहा, "जब भी भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उन्हें एक बात बताएं कि हमारे प्रधान मंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला कि वह पिछड़े वर्ग से हैं। उनका जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं। यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं।''

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का यह बयान तब आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में खुद को 'सबसे बड़ा ओबीसी' कहा था और कांग्रेस पर पिछड़े समुदायों के नेताओं के साथ व्यवहार करते समय पाखंड में लिप्त होने और दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया था।

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' के जवाब देते हुए कहा था, "कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया। कुछ दिन पहले, कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1970 में, जब वह बिहार के सीएम बने, तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया गया? कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर सकती ओबीसी...वे गिनते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं। क्या आपको (कांग्रेस) यहां (खुद की ओर इशारा करते हुए) सबसे बड़ा ओबीसी नहीं दिख रहा है?''
यह भी देखें: 'भाजपा की राह पर तमिलनाडु...', 15 पूर्व सांसद और विधायक हुए बीजेपी में शामिल

उन्होंने कहा, "यूपीए सरकार के दौरान, एक अतिरिक्त-संवैधानिक निकाय का गठन किया गया था। सरकार उस निकाय के सामने अपनी बात नहीं रख सकती थी। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद - पता करें क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था?"

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ओडिशा चरण 9-10 फरवरी तक दो दिवसीय अवकाश पर जाने से पहले आज दोपहर को पूरा होने वाला है। यात्रा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ से दोबारा शुरू होगी। इससे पहले न्याय यात्रा के 25वें दिन बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में वेदव्यास धाम का दौरा किया। इस मंदिर की गुफा के बारे में मान्यता है कि यहां ऋषि और कवि वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की थी।
यह भी देखें: कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया 'ब्लैक पेपर', गैर-भाजपा राज्यों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यह यात्रा 6,713 किमी की दूरी तय करेगी, जिसमें 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल होंगे। यात्रा 67 दिनों के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
यह भी देखें: UP News: BJP के साथ जयंत चौधरी की बातचीत को विफल करने में जुटी सपा-कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+