UP News: BJP के साथ जयंत चौधरी की बातचीत को विफल करने में जुटी सपा-कांग्रेस
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारें को लेकर सरगर्मी तेज है। इन दिनों भाजपा,सपा और कांग्रेस सभी जयंत चौधरी को मनाने में जुटे हैं। जयंत चौधरी की बीजेपी में जाने की संभावनाओं के बीच सपा और कांग्रेस उन्हे मनाने में जुट गयी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जयंत चौधरी का कद बढ़ गया है। एनडीए, इंडिया गठबंधन सभी की नजर जयंत चौधरी पर है। सभी लोग जयंत चौधरी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हांलाकि अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ट नेता लगातार जयंत चौधरी से बातचीत कर रहे हैं। वह उन्हें इंडिया गठबंधन में बने रहने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वेस्ट यूपी की बागपत, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर, नोएडा, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, बरेली, आंवला, बदांयू, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस सीटों पर जाट वोटर हैं। इन वोटरों पर जयंत चौधरी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
जयंत अगर एनडीए के साथ चले जाते हैं तो छपरौली में जल्द ही बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मूर्ति का अनावरण होगा और वहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications