Bharat Jodo Nyay Yatra: ओडिशा में राहुल गांधी की 200 किमी की यात्रा, इन 2 जिलों में लोगों से करेंगे संवाद

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा के दो जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी लोगों से संवाद करेंगे। वे ओडिशा में यात्रा के दौरान करीब करीब 200 किलोमीटर का सफर करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छह फरवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ओडिशा के दो जिलों को कवर करने वाले हैं। राहुल झारखंड से सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर के रास्ते राज्य में प्रवेश करेंगे और तीन दिनों तक राज्य में रहेंगे। कांग्रेस सांसद शाम को बीरमित्रपुर पहुंचेंगे और रात में शहर में रुकेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Odisha

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) के अध्यक्ष शरत पटनायक ने मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिरमित्रपुर में राहुल का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। वह 7 फरवरी को सुंदरगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे और तीन रोड शो में हिस्सा लेंगे। जहां पहला रोड शो राउरकेला में होगा, वहीं अन्य दो रोड शो राजगांगपुर से जिले के सुंदरगढ़, गड़ागांव और उत्तरा तक होंगे।

पटनायक ने कहा कि राहुल 7 फरवरी को झारसुगुड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे। अगली सुबह, वह छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने से पहले बेलपहाड़, हृदयनगर और कनकटरा तक यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में राहुल की यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी निकट भविष्य में राज्य का दौरा करेंगे।

ओपीसीसी अध्यक्ष के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल की यात्रा से की 29 जनवरी को ओडिशा के कांग्रेस पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

ता दें कि काग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य 6,713 किलोमीटर यात्रा करना करना है इस दौरान कांग्रेस नेता कुल 355 लोकसभा सीटों में जनता से संवाद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+