Bharat Electronics को मिला 2323 करोड़ का नया ऑर्डर, नौसेना के मिशन को मिलेगा बूस्ट

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को भारतीय नौसेना से जुड़े एक बड़े डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट में 2,323 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd) की ओर से दिया गया है।

BEL अब भारतीय नौसैनिक जहाजों पर तैनात मिसाइल सिस्टम्स (missile systems) के लिए बेस और डिपो स्पेयर की सप्लाई करेगा, जिससे मिशन-क्रिटिकल इक्विपमेंट की ऑपरेशनल तैयारी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Scorpene-class submarine

किस काम के लिए मिला है यह ऑर्डर?
BEL को यह ऑर्डर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर लगे मिसाइल सिस्टम के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स सप्लाई करने के लिए मिला है। कंपनी के मुताबिक, इससे जहाजों की ऑपरेशनल कंटिन्यूटी (Operational Continuity) बरकरार रहेगी और क्रिटिकल इक्विपमेंट्स की परफॉर्मेंस बनी रहेगी।

537 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर भी मिले
BEL ने एक दिन पहले बताया था कि 16 मई के बाद से उसे 537 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ऑर्डर भी मिले हैं।
इनमें शामिल हैं:

  • कम्युनिकेशन इक्विपमेंट
  • एडवांस्ड कंपोजिट कम्युनिकेशन सिस्टम्स फॉर शिप्स
  • जैमर्स, सॉफ्टवेयर, सिम्युलेटर अपग्रेड्स, स्पेयर्स और टेस्ट रिग्स।
  • 'प्रोजेक्ट कुशा' से भी मिल सकती है 40,000 करोड़ की डील

BEL ने यह भी कहा है कि वह DRDO के साथ मिलकर भारत के स्वदेशी S-400 विकल्प 'प्रोजेक्ट कुशा' पर काम कर रही है। कंपनी इस प्रोजेक्ट से करीब 40,000 करोड़ रुपए के संभावित ऑर्डर की उम्मीद कर रही है। BEL के चेयरपर्सन मनोज जैन के मुताबिक, वे DRDO के साथ मिलकर रडार और कंट्रोल सिस्टम्स जैसे कई सब-सिस्टम्स विकसित कर रहे हैं।

FY26 में 55,000 करोड़ तक के ऑर्डर की उम्मीद
BEL को FY26 में कुल ₹55,000 करोड़ के नए ऑर्डर की उम्मीद है। साथ ही कंपनी ने कम से कम 15% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य भी तय किया है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का काम क्या है?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) एक सरकारी डिफेंस कंपनी है, जो भारत के लिए अल्ट्रा मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सिस्टम तैयार करती है। इसका मुख्य काम रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम, वेपन कंट्रोल, मिसाइल सिस्टम और सर्विलांस टेक्नोलॉजी विकसित करना है। BEL भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+