भारत बायोटेक का दावा- कोरोना के खिलाफ बूस्टर डोज के रूप में भी कोवैक्सीन असरदार
नई दिल्ली, 09 जनवरी: कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को दावा करते हुए बताया है कि कोरोना के खिलाफ बूस्टर डोज के रूप में भी है 'कोवैक्सीन' काफी असरदार है। कंपनी ने दावा किया है कि वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर कोरोना से लंबी सुरक्षा देगा, जिसके शानदार नतीजे ट्रायल के दौरान दिखे हैं। भारत बायोटेक ने अपने बयान में कहा कि बूस्टर डोज ट्रायल में किसी भी गंभीर प्रतिकूल घटना के साथ दीर्घकालिक सुरक्षा के आशाजनक परिणाम दिखाए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सीन (BBV152)की बूस्टर खुराक सुरक्षित है और प्रतिरक्षा को बनाए में सफल साबित हुई है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कोवैक्सीन परीक्षण ने बिना किसी गंभीर प्रतिकूल घटना के दीर्घकालिक सुरक्षा का प्रदर्शन किया है। साथ ही बताया कि 90 प्रतिशत बूस्टर डोज प्राप्तकर्ताओं में कोरोना के वाइट टाइप स्ट्रेन (दूसरी खुराक के छह महीने बाद) के
खिलाफ एंटीबाडी प्रतिक्रिया देखी गई है।
दूसरी खुराक प्राप्त करने के छह महीने बाद प्रतिभागियों को तीसरी बूस्टर खुराक मिली। फर्म ने कहा, "वाइल्ड-टाइप और डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ न्यूट्रलाइजेशन टाइटर्स दो-खुराक शेड्यूल के बाद की तुलना में पांच गुना अधिक थे।" भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि ये ट्रायल रिजल्ट कोवैक्सीन को बूस्टर खुराक प्रदान करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications