भारत बायोटेक कोरोना की नेजल वैक्सीन को 26 जनवरी को करेगा लॉन्च
कोरोना वायरस की नेजल वैक्सीन को 26 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च। भारत बायोटेक की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। iNCOVACC की कीमत सरकारी अस्पताल में 325 प्रति डोज होगा।

भारत बायोटेक की कोविड-19 की नेजल वैक्सीन को 26 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के एग्जेक्युटिव चेयरमैन कृष्णा एला ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कंपनी की iNCOVACC वैक्सीन को 26 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि iNCOVACC को प्राइमरी दो डोज और बूस्टर डोज की अनुमति मिल चुकी है। एला ने कहा कि हमारी नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी। पिछले महीने कंपनी की ओर से वैक्सीन को जनवरी में लॉन्च करने की बात कही गई थी, हालांकि उस वक्त तारीख का ऐलान नहीं किया गया था। iNCOVACC की कीमत सरकारी अस्पताल में 325 प्रति डोज होगा। जबकि प्राइवेट वैक्सीन सेंटर पर यह 800 रुपए की होगी। 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कंपनी बूस्टर डोज भी शुरू करेगी।
नेजल वैक्सीन को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले साल दिसंबर माह में अनुमति दे दी थी। इसके बाद टेक्निकल एक्सपर्ट कमेटी नेशनल टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप ने कहा था कि बूस्टर डोज के तौर पर भी इसे लिया जा सकता है। नेजल वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल को देशभर में 875 लोगों पर किया गया। इस वैक्सीन को वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिल कर तैयार किया गया है। एला ने शनिवार को बताया कि लंपी-प्रो वैक्सिंड को इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रिकल्चर रिसर्च ने तैयार किया है और उम्मीद है कि इसे अगले महीने लॉन्च कर दिया जाएगा। पिछले साल सितंबर माह में काउंसिल ने बेंगलुरू की बायोवेट और भारत बायोटेक के साथ इस वैक्सीन के उत्पादन को लेकर समझौता किया था।
Recommended Video
Lumpi-ProVacInd को साझा तौर पर नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विंस और इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट ने तैयार किया है। यह वैक्सीन लंपी बीमारी से 100 फीसदी सुरक्षा मुहैया कराती है। भारत में फिलहाल बकरी और भडे़ पर वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications