Covid-19: Nasal वैक्सीन के ट्रायल के लिए भारत बायोटेक ने DCGI में किया आवेदन

Corona New Vaccine: नया साल कोरोना महामारी के खिलाफ नई उम्मीदें लेकर आया, जहां ड्रग कंट्रोरल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी। ऐसे में अब जल्द ही देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। स्वदेशी वैक्सीन की कामयाबी के बाद भारत बायोटेक एक नई वैक्सीन पर काम कर रहा है। जिसको नाक के जरिए दिया जाएगा। जल्द ही इस वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो सकता है।

Recommended Video

    Bharat Biotech ने बनाई Corona की Nasal Vaccine, DGCI से मांगी मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    Nasal

    मामले में भारत सरकार से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की ओर से डीसीजीआई को Nasal वैक्सीन के फेस-1 ट्रायल के लिए आवेदन भेजा गया है। उनके आवेदन पर अभी विचार किया जाना बाकी है। भारत बायोटेक ने ये भी दावा किया कि Nasal वैक्सीन मौजूदा वक्त में मंजूर हुई दोनों वैक्सीन से बेहतर साबित होगी। साथ ही इसकी एक डोज से ही इंसान के शरीर में एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाएगी। अभी जिन वैक्सीन को मंजूरी मिली है, उनकी दो डोज 28 दिनों के अंतराल पर इंजेक्शन के जरिए दी जाएगी।

    कंपनी के चीफ ने कही ये बात
    आवेदन से पहले भारत बायोटेक के चीफ डॉ. कृष्णा इल्ला (Krishna Ella) ने कहा कि हम नाक से दी जाने वाली वैक्सीन (Nasal Vaccine) पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ( Washington School of Medicine and Health Sciences) के साथ साझेदारी की है। उन्होंने बताया कि नाक से दी जाने वाली वैक्सीन की एक ही खुराक कोरोना से बचाव के लिए काफी रहेगी, जबकि अभी 28 दिन के अंतराल पर दो डोज दी जा रही है। शोध में भी ये बात साबित हो चुकी है कि Nasal वैक्सीन एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि कोरोना वायरस नाक के जरिए शरीर में जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+