बिहार: 'भारत बंद' ने ली नवजात की जान, प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को आगे नहीं जाने दिया

बिहार में भारत बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है ,राज्य भर में SC/ST Act संशोधन को लेकर कर रहे विरोध को लेकर हुए भारत बंद से बिहार की राजधानी कराह रही है

Recommended Video

    Bharat Bandh की बलि चढ़ गया नवजात, Ambulance को भी नहीं मिला रास्ता | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। भारत बंद का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। बंद समर्थक पटना सहित राज्‍य की विभिन्‍न जगहों पर एंबुलेंस सहित आवश्‍यक सेवाओं की गाडि़यों को भी रोक रहे हैं। इस दौरान वैशाली के महनार में एंबुलेंस रोके जाने के कारण एक बीमार नवजात की मौत हो गई। वैशाली जिले में सोमवार की सुबह जन्म लिए बच्चे को इलाज के लिए बड़े अस्पलात में ले जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ने दिया। बीमार नवजात को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बंद समर्थकों ने अगर एंबुलेंस जाने दिया होता, तो नवजात की जान बच सकती थी।

    नवजात की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

    नवजात की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

    मिली जानकारी के अनुसार बीमार नवजात को बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिल के महिनार पीएचसी ले जाया जा रहा था। जहां जाम के कारण सड़क पर काफी देर तक एम्बुलेंस फंसी रह गई। जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस बाबत एम्बुलेंस के ड्राईवर ने बताया की रास्ते में जगह-जगह सड़क जाम होने के कारण गाड़ी को रोका गया। जिसके कारण समय पर नवजात को पीएचसी नहीं पंहुचाया जा सका। नवजात की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बताया की प्रशासन द्वारा मदद नहीं मिल सका, प्रदर्शनकारियों से गुहार करने के बाद भी एम्बुलेंस को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

    मरीज गांधी सेतु ठप हो जाने से बेचैन दिखे

    मरीज गांधी सेतु ठप हो जाने से बेचैन दिखे

    बिहार में भारत बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है ,राज्य भर में SC/ST Act संशोधन को लेकर कर रहे विरोध को लेकर हुए भारत बंद से बिहार की राजधानी कराह रही है। उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाली प्रंमुख गांधी सेतु पूरी तरह से बंद के कारण ठप हो चुकी है। गाँधी सेतु के ठप हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,वहीँ पटना में इलाज के लिए आने वाले मरीज गांधी सेतु ठप हो जाने से बेचैन है। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है , मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड में भी भारत बंद के दौरान सड़क जाम किया गया और दुकाने भी बंद कराई गई।

    मध्य प्रदेश में चार मौतें

    मध्य प्रदेश में चार मौतें

    मध्य प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन के बाद ग्वालियर और सागर में धारा 144 लागू दी गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुरैना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में झड़प के दौरान 2 लोगों की मौत की खबर है। मध्य प्रदेश के मुरैना और ग्वालियर में हुए हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई है। आई जी लॉ एंड ऑर्डर मार्कंड दुष्कर ने इस बात की पुष्टि की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+