भजन गायक अनूप जलोटा की मां का निधन, मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। कमला 85 साल की थीं। कमला जलोटा बीते काफी समय से बीमार थीं, बढ़ती उम्र की वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उनके हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

bhajan singer anup jalota mother kamla jalota passes away in mumbai

अनूप की ओर से अभी मां की मौत पर कोई बयान नहीं आया है। अनूप जलोटा भजन गायक के तौर पर काफी मशहूर हैं, उनके गाए भजन काफी पसंद किए जाते हैं। भजन गायकी के अलावा बिग बॉस 12 में भी अनूप ने हिस्सा लिया था। इससे वो टीवी पर काफी चर्चित हुए थे। अनूप ने बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद बताया था कि वो अपनी मां के काफी करीब हैं और शो से बाहर होने के बाद भी सबसे पहले मां के पास ही गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+