फिर वायरल हुई अनूप जलोटा और जसलीन की फोटो, रैपर अंदाज में बोले- 'वो मेरी स्टूडेंट है'
नई दिल्ली। भजन सम्राट अनूप जलोटा एक बार फिर से अपनी वायरल तस्वीर की वजह से चर्चा में है और इस बार भी उनके साथ उनकी शिष्या जसलीन मथारू भी नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार अनूप जलोट ने अपनी तस्वीर को शेयर करते वक्त सारी बातें क्लीयर कर दी हैं, जिससे किसी भी तरह का विवाद पैदा ना हो, अनूप जलोटा ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो रैप सिंगर के रूप में नजर आ रहे हैं, अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए भजन सम्राट ने खास बात लिखी है।

वायरल हुई अनूप जलोटा और जसलीन की फोटो
उन्होंने लिखा है कि एक रैप सॉन्ग के साथ 'वो मेरी स्टूडेंट है' कि शूटिंग पूरी हो गई है, मेरे साथ डांस करने के लिए तैयार हो जाइए। अनूप और जसलीन की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, लोग तस्वीरों पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

37 साल छोटी शिष्या से चौथी शादी?
आपको बता दें कि इससे पहले अनूप जलोटा और जसलीन की एक शादी वाली फोटो वायरल हुई थी जिसके बाद इस अफवाह ने जोर पकड़ लिया था कि अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी शिष्या जसलीन मथारू से चौथी शादी कर ली है लेकिन इन अफवाओं पर खुद अनूप जलोटा ने बयान देकर लोगों का मुंह बंद कर दिया था। ETimes से बात करते हुए अनूप जलोटा ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए इस तरह की बातें करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी और कहा कि जसलीन और उनके बीच केवल गुरू-शिष्य का रिश्ता है।

अनूप जलोटा ने दी थी सफाई
हमारे बीच में शादी का सवाल ही पैदा नहीं होता, ऐसा सोचने वालों की बुद्दि की बलिहारी है, अरे मैं आज अगर 35 का भी होता ना, तो भी जसलीन से शादी नहीं करता। फिलहाल आज अनूप जलोटा ये बात कह रहे हैं, जबकि ये और जसलीन खुद ही 'बिग-बॉस 12' लवपार्टनर के रूप में एंट्री मारे थे, तब दोनों को लेकर काफी बवाल मचा था, यहां तक कि जसलीन के पिता ने भी कैमरे पर कहा था कि ये सब उनके लिए काफी सदमा देने वाला है।

'हमारा रिश्ता आध्यात्मिक है, जिस्मानी नहीं'
जब शो से आउट होने के बाद दोनों ही सितारों ने इस बात से इनकार कर दिया कि वो दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं, दोनों ने कहा कि वो गुरू और शिष्य हैं, उनका रिश्ता आध्यात्मिक है, जिस्मानी नहीं, ये सबकुछ बिग बॉस का एक पब्लिसिटी स्टंट था, जिसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को काफी खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि चीप पब्लिसिटी बंद होनी चाहिए। मालूम हो कि जसलीन एक सिंगर और मॉडल हैं और उन्होंने अनूप जलोटा से संगीत की शिक्षा प्राप्त की हैं, वो काफी ग्लैमरस हैं, उनके सोशल मीडिया अकाउंट इस बात की गवाही देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications