मोहन भागवत, अमित शाह और राजनाथ ने रखी RSS ऑफिस की नींव
आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने RSS ऑफिस की नींव रखी है।
नई दिल्ली। आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने RSS ऑफिस की नींव रखी, जिसके बाद अब दिल्ली के झंडेवाला रोड पर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यालय 'केशव कुंज' भी हाईटेक बन जाएगा।
आपको बता दें कि आरएसएस के जो भी बड़े नेता दिल्ली आते हैं, उनके रहने का इंतजाम यहीं किया जाता है, आरएसएस के नागपुर मुख्यालय के बाद केशव कुंज ही ऐसा केंद्र है, जहां पर कई बड़े निर्णय लिए जाते हैं। लेकिन अब इसका नये तरीके से निर्माण होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पर रूक सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications