अब पीएम मोदी की मुरीद हुईं बच्चन बहू ऐश्वर्या राय, नोट बैन को बताया बड़ा कदम
नोट बंदी के लिए ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत उनकी अगुवाई में सार्थक दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रूपए के नोट को बैन किए जाने से जहां समाज का एक वर्ग झल्लाया हुआ है वहीं दूसरी और समाज के एक बड़े तबके ने इस बड़े कदम की सराहना करते हुए पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है, जिसमें पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि सिने अभिनेत्री ने न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि मैं पीएम के फैसले के लिए उन्हें बधाई देती हूं। वे बेहद ही मजबूत कदम के साथ भारत से करप्शन दूर भगाने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं, उनके इस फैसले को बड़े नजरिए से देखा जाने की जरूरत है, बदलाव मुश्किल काम है और जब इसे बड़े नजरिए से देखा जाएगा तो हर कोई इस निर्णय की तारीफ करेगा।
इससे पहले भी हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने कहा था कि पीएम मोदी एक बहुत अच्छे पीएम हैं और वो जो इस वक्त देश के लिए कर रहे हैं वो वाकई में तारीफ के काबिल है, उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी जो काम कर रहे हैं उससे केवल देश का भला ही होगा।














Click it and Unblock the Notifications