AAP सांसद का ऑडियो टेप हुआ वायरल, केजरीवाल को कहा नंबर 1 तिकड़मबाज
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी अपने अंर्तकलह से बाहर ही नहीं निकल पा रही है। पार्टी के बड़े नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है पार्टी के पंजाब युनिट से। जी हां पार्टी सांसद भगवंत मान का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। इस क्लिप में भगवंत मान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। क्लिप में भगवंत कह रहे हैं कि अरविंद केजरवीवाल तिकड़म करते हैं और पंजाब में दिल्ली से नेता थोपे जा रहे हैं।

यह ऑडियो क्लिप सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गया है जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस ऑडियो टेप को भगवंत मान और पार्टी के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी की बातचीत बताया जा रहा है। इस बातचीत में भगवंत मान की बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि वो अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि टेप में भगवंत मान की आवाज है या नहीं। टेप में मान और धर्मवीर गांधी ने दिल्ली से पंजाब की राजनीति को चलाने, पंजाब के चारों सांसदों को नजरअंदाज कर राज्य की बागडोर को अनजान लोगों के हाथ में सौंपे जाने का विरोध किया है। सुनें वो ऑडियो क्लिप:












Click it and Unblock the Notifications