Bengaluru Weather: बेंगलुरू में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी बारिश, IMD ने इस तारीख के लिए जारी की चेतावनी

Bengaluru Weather: बेंगलुरु के लोगों को भीषण गर्मी से इस हफ्ते राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 मई तक के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें बादल छाए रहने, तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस सप्ताह अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। बारिश की सबसे सक्रिय अवधि 12 से 14 मई के बीच रहने का अनुमान है, जब गरज-चमक, बिजली गिरने और कम समय के लिए तीव्र बारिश देखी जा सकती है, खासकर दोपहर के बाद और शाम के समय।

Bengaluru Weather

13 मई को कैसे रहेगा बेंगलुरू में मौसम?

अचानक आने वाली बौछारें और तेज़ हवाएं यातायात धीमा कर सकती हैं। 13 मई को मौसम अधिक नमी वाला रहने की उम्मीद है, जिसमें हल्की फुहारें पड़ेंगी। इससे शाम के व्यस्त घंटों में घर के बाहर बारिश में फंसे लोगों काे असुविधा हो सकती है।

14 मई को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम?

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते 14 मई को भी गरज-चमक का अलर्ट जारी रहेगा। बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, वहीं पिछले सप्ताह की तुलना में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

15 मई को बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम?

सप्ताहांत की ओर मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। 15 मई से ठंडी हवाएa चलेंगी और दिन का तापमान अधिक आरामदायक होगा। हालाँकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, लेकिन पहले की भीषण गर्मी काफी कम हो जाएगी।

सप्ताह के मध्य में बारिश की गतिविधिया बढ़ने की उम्मीद है, इसे देखते हुए यात्रियों को शाम की यात्रा के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अचानक होने वाली बारिश से जलभराव, यातायात की धीमी गति और व्यस्त सड़कों पर देरी हो सकती है।

Delhi Weather: मौसम का यू-टर्न! 11 मई को आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather: मौसम का यू-टर्न! 11 मई को आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+