बेंगलुरु हिंसा में SDPI नेता मुजम्मिल पाशा गिरफ्तार, अब तक 3 लोगों की मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई है। इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात को देखते हुए इलाके में CRPF और CISF की कुछ कंपनियों को भी तौनात किया गया है। पुलिस ने अब मामले की गंभीरता के मद्देनजर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Bengaluru Violence : Karnataka Minister CT Ravi बोले- ये एक सुनियोजित हिंसा थी | वनइंडिया हिंदी
    बेंगलुरु हिंसा में SDPI नेता मुजम्मिल पाशा गिरफ्तार, अब तक 3 लोगों की मौत

    इस मामले में पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए नेता का नाम मुजम्मिल पाशा बताया जा रहा है। इस संगठन का नाम हिंसा को भड़काने में पहले आया हुआ था। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुजम्मिल पाशा की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के संयोजक मुजाहिद पाशा ने की है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर किये एक पोस्ट को लेकर मंगलवार की रात बवाल हुआ था। इस हिंसक घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी। साथ ही 60 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

    बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसक झड़प हुईं। इस दौरान एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित लगभग 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान तीन लोग मारे गए हैं। कमल पंत ने बताया कि हजारों लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया और पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान हिंसा पर उतारू भीड़ ने 200-250 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+