बेंगलुरू हिंसा में 35 और लोग गिरफ्तार, अबतक कुल 340 लोग गिरफ्त में

नई दिल्ली। बेंगलुरू हिंसा में पुलिस ने 35 और लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस इस हिंसा में कुल 340 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 11 अगस्त को बेंगलूरू में फेसबुक पर विवादित पोस्ट की वजह से हिंसा भड़क गई थी, जिसमे 50 से अधिक पुलिसवाले जख्मी हो गए थे। दंगाइयों ने दो पुलिस स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया था। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थी, जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई थी।

Recommended Video

    Bengaluru Violence : दंगाइयों पर Police का एक्शन, अब तक 340 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    bengaluru

    इस मामले में विधायक श्रीनिवास मूर्ति ने डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2000 से 3000 लोगों ने उनके घर और अन्य संपत्ति गाड़ी आदि को आग के हवाले कर दिया था। यही नहीं गोल्ड, सिल्वर, गाड़ी और अन्य सामान जिनकी कुल कीमत तकरीब 3 करोड़ रुपए है, उसे ये लोग लूट ले गए। विधायक की शिकायत के बाद बेंगलूरू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

    वहीं बेंगलूरू में भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 को लागू कर दियाा गया था, जिससे की हिंसा को रोका जा सके। डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्र में भी धारा 144 को लागू किया गया था। यहां 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान कहीं भी 4 या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। बता दें कि बेंगलुरू हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक के भतीजे के सिर पर 51 लाख रुपए का इनाम घोषित करने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    गौरतलब है कि शाहजेब रिजवी मेरठ जिले के फलावदा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वो पूर्व में समाजवादी पार्टी के नेता रहे हैं और जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान शाहजेब कहा कि, 'जो फेसबुक पोस्ट पर हुजूर की शान में गुस्ताखी की है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और उस युवक को जिसने हुजूर की शान में गुस्ताखी की है, उस युवक का जो सिर कलम करके लाएगा उसें में 51 लाख रुपए का नगद इनाम दूंगा। मेरे समाज के लोग, मुस्लिम समाज के लोग उस पैसे को एकत्र करने में मदद करेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+