Bengaluru में तूफानी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bengaluru Rain: बेंगलुरु में बीते कुछ सप्‍ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच 29 अप्रैल (बुधवार) को तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई़। गरज-चमक के साथ बुधवार को शाम से शुरू हुई तेज बारिश ने बेंगलुरू के लोगों को बड़ी राहत दी है। तेज बारिश के बाद बेंगलुरू का तापमान घटकर 32 °C पहुंच गया है।

शहर से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में एक गरज के साथ बारिश वाला तूफान पहले ही बन चुका था। जो बारिश का स्पष्ट संकेत दे रहा था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के अधिकांश हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जबकि उत्तर और पूर्वी बेंगलुरु के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' बरकरार है।

Bengaluru Rain

IMD से जानें बेंगलुय में कब तक होगी बारिश?

IMD ने 29 अप्रैल से 1 मई तक बेंगलुरु में प्री-मानसून की भविव्‍यवाणी की है। IMD के अलर्ट के अनुसार 29 अप्रैल के बाद 30 अप्रैल को भी बेंगलुरु में तेज बारिश होगी। सेंट्रल, साउथ, वेस्ट और उत्तरी बेंगलुरु के बड़े हिस्से 'येलो अलर्ट' के तहत बारिश होगी। वहीं, 'ऑरेंज अलर्ट' वाले उत्तर और पूर्वी बेंगलुरु में भी बारिश होगी।

बेंगलुरू में अचानक मौसम ने क्‍यों ली करवट?

प्री-मानसून नार्थ तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में, बेंगलुरु से लगभग 70-80 किलोमीटर दक्षिण में विकसित हुआ है। तूफानी हवाओं के बाद कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बढ़ा दी।

अप्रैल में अब तक कितनी हुई बारिश?

यह बदलाव बेंगलुरु के लिए रिकॉर्ड पर सबसे सूखे अप्रैल में से एक के बाद आया है। शहर में इस महीने अब तक केवल 1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से 61.7 मिमी बारिश होती है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर, लगभग 35-36°C पर बना रहा, जिससे शहर भर में बेचैनी बढ़ी रही थी वहीं बारिश के बाद बेंगलुरू का तापमान 32 °C पहुंच गया है।

कर्नाटक के किन हिस्‍सों में होगी बारिश?

पूरे कर्नाटक में, बेंगलुरु, मैसूरु, मांड्या, कोलार, चिक्कबल्लापुरा, हासन और तुमकुरु सहित जिलों में छिटपुट हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश (5 मिमी से 50 मिमी) की संभावना है। वर्तमान मौसम पैटर्न दक्कन पठार और पश्चिमी घाट पर अंतर्देशीय हवाओं के अभिसरण, साथ ही तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से नमी से भरी हवाओं के कारण है।

Bengaluru Metro: खुशखबरी, बेंगलुरू को जल्‍द मिलेगी 6 कोच वाली 21 नई नम्‍मा मेट्रो
Bengaluru Metro: खुशखबरी, बेंगलुरू को जल्‍द मिलेगी 6 कोच वाली 21 नई नम्‍मा मेट्रो
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+