बेंगलुरु में बारिश के बाद शहर की खस्ता हालत पर भड़की भाजपा, बोली- शर्म की बात है कि कांग्रेस मना रही जश्न
Bengaluru Rain: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार 20 मई को अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है। कांग्रेस ऐसे समय में ये जश्न मना ही है जब मूसलाधार बारिश ने कांग्रेस सरकार के विकास के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है। दो दिन हुई बारिश के बाद बेंगलुरु के कई क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं, लोगों के घरों तक में पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते जगह-जगह भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार और नगर पालिका पर गुस्सा जता रहे हैं वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

दरअसल, मंगलवार को विपक्ष के नेता आर अशोक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शहर में भारी बारिश के बाद जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिसके बाद इन क्षेत्रों का वीडियो शेयर कर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है।
शर्म की बात है कि कांग्रेस रैली कर रही
भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, बेंगलुरु में हुई बारिश में 5 लोगों की मौत हो गई है और यह शर्म की बात है कि कांग्रेस जश्न मना रही है, रैली कर रही है। उन्होंने कहा लोग इसे ग्रेट बेंगलुरु, ब्रांडेड बेंगलुरु कह रहे हैं, लेकिन यह अब ये बैड बेंगलुरु बन चुका है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | BJP leader and Assembly LoP R Ashoka says, "Congress people are calling it Great Bengaluru, brand Bengaluru, but it has become bad Bengaluru now. 5 people have died today in Bengaluru and this is a shame that Congress is doing a rally..." https://t.co/ZjGQQ8J25T pic.twitter.com/W5gEcMmOhe
— ANI (@ANI) May 20, 2025
जश्न किस बात का है?
वहीं कर्नाटक विधानसभा परिषद के नेता और भाजपा नेता चालावाड़ी नारायणस्वामी ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के दो साल पूरे होने पर जश्न मनाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "बेंगलुरु के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया है, भयावह स्थिति है, ऐसे में कांग्रेस कर्नाटक सरकार के दो साल पूरे होने पर जश्न किस बात का है?"
कांग्रेस ने दो वर्षो में विकास नहीं किया
नारायणस्वामी ने आरोप लगाया कि "कर्नाटक सरकार ने पिछले दो वर्षो में कोई विकास नहीं किया और डीके शिवकुमार कहते हैं कि भगवान भी आ जाए तो भी बेंगलुरु नहीं बच सकता। इस बरसात में पांच लोगों की जान चली गई यह क्या है? बेंगलुरु की जनता परेशान है। लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है फिर भी कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "जब रोम में आग लगी थी, तो उसका राजा वायलिन लेकर बैठा था।"
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | BJP leaders, including Assembly LoP R Ashok and the party's state president BY Vijayendra, visit the waterlogging-affected areas after the city witnessed heavy downpour. pic.twitter.com/obwAfGhIFF
— ANI (@ANI) May 20, 2025












Click it and Unblock the Notifications