ओला कैब ड्राइवर ने महिला यात्री को कार में बनाया बंधक, कपड़े उतराकर खींची फोटो
बेंगलुरु। पुलिस ने ओला कैब के ड्राइवर को युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार एक जून की बताई जा रही है। ओला ड्राइवर ने 26 वर्षीय युवती के साथ एयरपोर्ट जाते समय छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। महिला अर्किटेक्ट प्रोफेशनल बताई जा रही है। घटना के वक्त महिला कार में अकेली थी। वह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रही थी।

गैंगरेप करवाने की दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, कैब ड्राइवर ने सूनसान स्थान पर गाड़ी को रोक दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और उसके बाद जबरदस्ती कपड़े उतरवाए। उसके बाद उसने फोटो खींची। ड्राइवर ने महिला को धमकी दी कि वह चिल्लाएगी तो वह अपने साथ के लोगों को बुलाकर उसका गैंगरेप करवा देगा।

ड्राइवर युवती के कपड़े उतारकर फोटों खींचने की कोशिश की
महिला के पुलिस को बताया कि, उसने एयरपोर्ट जाने के लिए सुबह 2 बजे कैब बुक की थी। ड्राइवर ने उसे पिक किया औऱ एयरपोर्ट के लिए निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद कैब ड्राइवर ने निर्धारित रूट के कार को दूसरी ओर मोड़ दिया। युवती ने जब ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा कि यह रास्ता टोल फ्री है और वह जल्दी एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट के पास पहुंचकर उसने गाड़ी को रोक दिया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर धमकी देने लगा कि अगर वह चिल्लाएगी तो वह अपने साथ के लोगों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप करवा देगा। युवती ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसका गला दबाने की कोशिश की और उसके बाद जबरदस्ती कपड़े उतरवाए। उसके बाद उसने फोटो खींची और उसे व्हाट्सऐप पर शेयर कर दीं।

मुंबई पहुंच युवती ने पुलिस को भेजी शिकायत
युवती जब हेल्प के लिए चिल्लाने लगी तो ड्राइवर ने उसे मारने की धमकी दी। मंबई पहुंची युवती ने ईमेल के जरिए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार को शिकायत भेजी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए कैब ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और ड्राइवर अरुण को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ओला ने इस मामले पर माफी मांगते हुए ट्वीट किया है कि, वह इस कृत्य के लिए माफी मांगते है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने ड्राइवर को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
-
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications