Bengaluru News: मडपाइप कैफे में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदा युवक

बेंगलुरु में तवरेकेरे मेन रोड पर फोरम मॉल के सामने स्थित मडपाइप कैफे (हुक्का बार के लिए मशहूर) में बुधवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। देखते ही देखते कैफे में अफरा-तफरी हो गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तभी एक व्यक्ति चौथी मंजिल से भागने का प्रयास करते लगा और छलांग लगा दी। घटना में युवक घायल हो गया।

आग की लपटों ने पूरी नेक्सा बिल्डिंग और उसके बगल में स्थित एक अन्य बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल की टीम ने सभी को कैफे से बाहर निकाला। घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

Bengaluru Mudpipe Cafe Fire broke out

घटना के दौरान मडपाइप पर मौजूद कर्मचारी खौफजदा हो गए। हालांकि, पब के कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया और स्थानीय अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई ने सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिस व्यक्ति ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई, वह भी भाग्यशाली था कि वह खतरे से बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+