VIDEO: पिता ने 10 साल के बेटे को बेरहमी से पीटा, वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी

बेंगलुरु। साइबर सिटी बेंगलुरु में एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। पिता अपने 10 साल के बेटे को हैवानों की तरह पीट रहा है। उसे उठा-उठा कर पटक रहा है। लात-घूंसों से मार रहा है। पिता की इस करतूत को मां ने वीडियो में कैद कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 Bengaluru: ‘Monster dad’ arrested for brutally assaulting 10-year-old son after video goes viral

आपको बता दें कि ये वीडियो डेढ़ महीने पुराना है। पिता अपने 10 साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बच्चे को कभी उठाकर पलंग पर फेंक देता है तो कभी उसे जमीन पर पटक देता है। जमीन पर फेंकने के बाद वो उसे लात से मारता है। उसे थप्पड़ों से पीटता है। ये वीडियो इतना दर्दनाक है कि इसे देखकर आपकी रूह तक कांप जाएगी। वीडियो देखकर आपका कलेजा कांप उठेगा। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर एक पिता अपने ही बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

वीडियो को बच्चे की मां ने अपने मोबाइल पर शूट किया है। बच्चे की मां का फोन खराब हो गया था, जिसके बाद उसने उसे ठीक करवाने के लिए रिपेयरिंग शॉप पर दिया था, लेकिन रिपेयरिंग के दौरान दुकानदार ने जब वीडियो देखा तो हैरान रह गया। उसने उस वीडियो को वायरल कर दिया, जिसके बाद अब आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।देखिए ये हैरान कर देने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+