Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो के बढ़े किराये में नहीं मिलेगी कोई रियायत, BMRCL ने दिए ये तर्क
Bengaluru Metro: नम्मा मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में हुई किराया वृद्धि को वापस लेने की संभावना नहीं है। बीएमआरसीएल (BMRCL) ने टिकट बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि यह फैसला जरूरतों के मुताबिक लिया गया है। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि इस संचालन लागत में वृद्धि को ध्यान में रखकर किराया बढ़ाया गया है।
9 फरवरी को लागू हुई किराया वृद्धि पर शहरवासियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या समेत कई नागरिकों ने इसे अतार्किक और अनुचित बताया था। हालांकि, बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने 105% की किराया वृद्धि के दावों से इनकार किया है। प्रशासन ने कहा कि यह आंकड़ा वास्तविक किराया वृद्धि का नहीं है, बल्कि 2017 से संचालन लागत में हुए इजाफे का संकेत है।

Bengaluru Metro प्रशासन ने किराया वृद्धि पर दिया जवाब
⦁ मेट्रो प्रशासन ने कहा कि किराये में वृद्धि इसमें ब्याज, अवमूल्यन, स्टाफ और बिजली जैसी लागतें शामिल नहीं हैं। शहरी मोबिलिटी विशेषज्ञ सत्य अरिकुथराम ने Fare Fixation Committee (FFC) की रिपोर्ट में कई त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro का किराया बढ़ाने पर बवाल, सांसद तेजस्वी सूर्या ने BMRCL से कर दी ये बड़ी डिमांड
⦁ रिपोर्ट में दिल्ली मेट्रो मॉडल का इस्तेमाल, गलत आधार वर्ष, रूट लंबाई का अधिक अनुमान और समिति के निर्देशों की गलत व्याख्या जैसी गलतियां शामिल थीं।
⦁ बीएमआरसीएल (BMRCL) ने स्पष्ट किया कि FFC की सिफारिशें 10 किराया श्रेणियों में 0% से 81.8% तक थीं, जिनका औसत 51.6% था। इसके बाद बीएमआरसीएल ने 600 से अधिक संयोजनों का परीक्षण कर बढ़ोतरी को अधिक न्यायसंगत बनाया है।
⦁ बीएमआरसीएल के मुताबिक, किराये में अधिकतम वृद्धि 71.4% तय की। 4,624 किराया प्रविष्टियों में 70% का इजाफा 30-60% के बीच हुआ, लगभग 7.6% बढ़ोतरी 71.4% तक और 3% में वास्तव में कमी हुई है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro Yellow Line: नम्मा मेट्रो बनी IT सिटी की लाइफलाइन, ट्रैफिक का दबाव 37% हुआ कम
Namma Metro यात्रियों को राहत देने के लिए किए हैं ये उपाय
बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने कहा कि यात्रियों पर असर कम करने के लिए बीएमआरसीएल (BMRCL) ने स्मार्ट कार्ड, ऑफ-पीक और छुट्टियों के लिए छूट की सुविधा भी शुरू की है। किराया बढ़ोतरी के बाद यात्री संख्या में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन येलो लाइन के संचालन के साथ यात्री संख्या फिर से बढ़ गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि मेट्रो प्रशासन ने किराया वृद्धि को संतुलित तरीके से लागू किया है। इससे संचालन लागत और यात्री सुविधा दोनों पर ध्यान रखा गया।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: नम्मा मेट्रो फेज-3A का काम जल्द होगा शुरू, सरजापुर से हेब्बाल तक सफर होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications