Bengaluru Metro: नम्मा मेट्रो फेज-3A का काम जल्द होगा शुरू, सरजापुर से हेब्बाल तक सफर होगा आसान
Bengaluru Metro: बेंगलुरु के लोग लंबे समय से शहर में मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। मेट्रो सेवा की शुरुआत ने आम लोगों को भारी ट्रैफिक जाम में फंसने से राहत दी है। साथ ही, यह सार्वजनिक परिवहन का सस्ता और आरामदेह विकल्प भी बन गया है। मेट्रो सेवा के विस्तार के लिए अलग-अलग फेज में औपचारिकताएं चल रही हैं। अच्छी खबर यह है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने नम्मा मेट्रो के फेज-3A प्रोजेक्ट के तहत प्रारंभिक काम शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।
नम्मा मेट्रो के फेज-3A प्रोजेक्ट के इस चरण में सरजापुर से हेब्बाल (Sarjapur-Hebbal) तक नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी, जो शहर के सबसे व्यस्त और ट्रैफिक-प्रभावित इलाकों को जोड़ेगी। इस रूट पर मेट्रो सेवा के विस्तार से लोगों के लिए यातायात का एक सहज और आसान विकल्प सुलभ होगा।

Bengaluru Metro के विस्तार से आम लोगों को मिलेगी राहत
⦁ बीएमआरसीएल (BMRCL) ने इस परियोजना के लिए लगभग ₹6.86 करोड़ के टेंडर जारी किए हैं। इसके तहत निर्माण कार्य शुरू करने से पहले की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
⦁ इनमें चार पैकेजों के तहत भू-तकनीकी जांच का काम शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, इन प्रारंभिक कार्यों को पूरा करने की समयसीमा 150 दिन तय की गई है।
⦁ यह रूट रेड लाइन का हिस्सा होगा और इसके निर्माण से पूर्वी और उत्तरी बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय आधा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: बेंगलुरु के लोगों को अब येलो लाइन फटाफट मिलेगी ट्रेन, IT सिटी के लिए आई गुड न्यूज
Namma Metro Phase 3A से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
⦁ सरजापुर से हेब्बाल तक मेट्रो शुरू होने से लाखों प्रोफेशनल, स्टूडेंट्स और आम लोगों को रोज की आवाजाही में काफी सुविधा होगी। लोगों को घंटों के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
⦁ सरजापुर से हेब्बाल कॉरिडोर में IT कंपनियां, आवासीय कॉलोनियां और वाणिज्यिक केंद्र बड़ी संख्या में मौजूद हैं। मेट्रो का यह विस्तार वहां के लाखों यात्रियों को राहत देगा।
⦁ इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी, कोरमंगला, बेलंदूर, माराठाहल्ली और हेब्बाल जैसे इलाकों तक मेट्रो की पहुंच हो जाएगी। रोज सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और शहरों पर भी भारी ट्रैफिक का दबाव कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।
BMRCL ने बताया पर्यावरण संरक्षण कि दिशा में अहम कदम
बीएमआरसीएल (BMRCL) ने मेट्रो विस्तार परियोजना पर कहा कि फेज-3A का यह विस्तार शहर को पर्यावरण-अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल की दिशा में ले जाएगा। बेंगलुरु को ग्रीन और क्लीन बनाने के अपने मिशन को पूरा करने में मेट्रो बड़ी भूमिका निभा सकती है। इस परियोजना विस्तार से पेट्रोल-डीजल वाहनों पर निर्भरता घटेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। इसके अलावा, इस रूट से जुड़ी मेट्रो स्टेशनों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे ताकि "अंतिम मील कनेक्टिविटी" बेहतर की जा सके। BMRCL के अनुसार, फेज-3A के पूरा होने के बाद बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 190 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी। यह भारत के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो बनी ग्रीन एनर्जी का सोर्स, 2025 तक आधी ऊर्जा सौर बिजली से बनेगी












Click it and Unblock the Notifications