Bengaluru Metro: विज्ञापनों की कमाई से नम्मा मेट्रो होगी मालामाल, सालाना होगी इतने करोड़ की कमाई

Bengaluru Metro: बेंगलुरु शहर में मेट्रो सेवाओं के विस्तार और संचालन पर जोर दिया जा रहा है। मेट्रो सार्वजनिक परिवहन को सशक्त बनाने के साथ ही तगड़ी कमाई का भी जरिया बन रहा है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने एक बार फिर मेट्रो पिलरों और स्टेशनों पर विज्ञापन लगाने की अनुमति दे दी है। सात साल के बाद फिर से विज्ञापन लगाए जा सकेंगे। यह कदम मेट्रो के लिए एक बड़ा राजस्व स्रोत साबित होने का अनुमान है। इसके लिए सालाना 80 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य भी रखा गया है।

बीएमआरसीएल (BMRCL) का अनुमान है कि इस नई विज्ञापन नीति से हर साल ₹70-80 करोड़ की अतिरिक्त आय हो सकती है। इससे मेट्रो का बेहतर संचालन करना और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देना संभव हो सकेगा। इसके तहत शहर भर में मेट्रो के लगभग 67 स्टेशनों और हजारों पिलरों पर विज्ञापन लगाने की योजना तैयार की गई है।

Bengaluru Metro

Bengaluru Metro ने कमाई के लिए बनाया प्लान

⦁ इस पहल का उद्देश्य टिकट से होने वाली आय के अलावा वैकल्पिक राजस्व स्रोतों को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro का किराया बढ़ाने पर बवाल, सांसद तेजस्वी सूर्या ने BMRCL से कर दी ये बड़ी डिमांड

⦁ दरअसल, 2018 में बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने शहर में आउटडोर विज्ञापनों पर रोक लगाई थी। इस वजह से मेट्रो को विज्ञापन से होने वाली आय बंद करनी पड़ी थी।

⦁ अब इस नई पहल के साथ बीएमआरसीएल को फिर से कॉर्पोरेट ब्रांडिंग, डिजिटल होर्डिंग और स्ट्रीट-लेवल विज्ञापन से राजस्व मिलने की उम्मीद है।

Bengaluru Metro के लिए तैयार होगी विज्ञापन नीति

बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने बताया कि विज्ञापन नीति में पर्यावरण को नुकसान न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा, शहर की सुंदरता और संस्कृति को नुकसान न पहुंचे इसके लिए भी योजना बनाई गई है। विज्ञापन पैनलों की ऊंचाई और डिजाइन इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यातायात में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा, डिजिटल डिसप्ले और एलईडी लाइटिंग का उपयोग ऊर्जा-कुशल तकनीक के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro Yellow Line: नम्मा मेट्रो बनी IT सिटी की लाइफलाइन, ट्रैफिक का दबाव 37% हुआ कम

बीएमआरसीएल का कहना है कि यह प्रोजेक्ट मेट्रो की वित्तीय स्थिरता बढ़ाएगा। इसके अलावा, यात्रियों को आधुनिक और आकर्षक मेट्रो यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। विज्ञापन से होने वाली राजस्व का एक हिस्सा भविष्य में मेट्रो नेटवर्क विस्तार और रख-रखाव पर खर्च किए जाने की योजना है। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम शहर की मेट्रो प्रणाली के लिए स्मार्ट अर्बन मॉडल तैयार करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+