Bengaluru Metro: बेंगलुरु के लोगों को अब येलो लाइन पर फटाफट मिलेगी ट्रेन, IT सिटी के लिए आई गुड न्यूज
Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने येलो लाइन पर पांचवीं ट्रेनसेट का सफल परीक्षण किया है। यह रूट कम ही समय में शहरवासियों के लिए एक छोर से दूसरी छोर जाने का सुगम साधन बन गया है। खास तौर पर पीक आवर्स में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा था। येलो लाइन मेट्रो ने शहर के अंदर कनेक्टिविटी को बेहतर किया है और आम लोगों के पास अब सार्वजनिक परिवहन का एक सुगम और किफायती विकल्प है।
येलो लाइन पर ट्रेनसेट का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। इससे अब लोगों को ट्रेन के लिए कम समय का इंतजार करना पड़ेगा। अभी ट्रेन आने के बीच का अंतजार 25 मिनट है, जो अब घटकर लगभग 15 मिनट हो जाएगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह कदम भीड़ को कम करने और यात्रा के समय को घटाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Bengaluru Metro बन रहा यात्रा का सुविधाजनक विकल्प
⦁ बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने बताया कि दशहरा अवकाश के बाद मेट्रो में यात्री संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। अब लगभग 6.7 लाख यात्री मेट्रो का उपयोग रोजाना कर रहे हैं।
⦁ यात्रियों की बढ़ती संख्या की वजह से प्रमुख स्टेशनों पर भीड़-भाड़ बढ़ गई। इस स्थिति को देखते हुए, येलो लाइन पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: आईटी हब के लिए येलो मेट्रो लाइन बनी टाइम सेवर, अब हर रोज यात्रियों का बच रहा है 1.15 घंटा
⦁ BMRCL के अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में और ट्रेनसेट जोड़े जाएंगे, जिससे ट्रेन के बीच का अंतराल कम होगा। इससे येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।
⦁ येलो लाइन पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी में सुधार से यात्रियों को समय की बचत होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी। यह कदम बेंगलुरु मेट्रो की पब्लिक यूटिलिटी में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Metro ने शहरवासियों को दी जाम से भारी राहत
बेंगलुरु मेट्रो की शुरुआत से आम लोगों को भारी जाम में फंसे रहने से राहत मिली है। इसके अलावा, शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए कैब के महंगे किराये की तुलना में एक किफायती विकल्प है।
येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन 10 अगस्त 2025 को किया गया था। इसकी लंबाई 19.15 किमी. है और यह रूट राष्ट्र्रीय विद्यालय रोड (RV Road) से बोम्मसंद्रा तक जाती है। इस रूट पर 16 स्टेशन हैं। शुरुआत में में 25 मिनट के अंतराल पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी थी, इसे अब घटाकर 15 मिनट तक होने वाला है। भविष्य में इसे और कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो बनी ग्रीन एनर्जी का सोर्स, 2025 तक आधी ऊर्जा सौर बिजली से बनेगी
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications