शक की आग में जलकर युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, कुकर से पीटकर की लिव इन पार्टनर की हत्या
बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला को उसके पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ये मामला शनिवार शाम का है। जहां बेगुर इलाके में पार्टनर द्वारा मारे जाने के बाद खून बहने के चलते महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा तीन साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 24 साल के आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वो उसे धोखा दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले उसे (आरोपी को) महिला (मृतक) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर लड़ते थे। कल भी वही हुआ। वे लड़े और उसने उसे प्रेशर कुकर से मारा। अधिकारी ने आगे कहा कि हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
बेगुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications