बेंगलुरु: KRV ने मेट्रो स्टेशन की हिंदी नेम प्लेट को ढका
बेंगलुरु। कर्नाटक रक्षणा वेदिके (केआरवी) ने रविवार को बेंगलुरु के चिकपेटे मेट्रो स्टेशन पर लगी हिंदी नेम प्लेट को ढक दिया है। पिछले सप्ताह ही केआरवी ने प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड अपने सभी मेट्रो स्टेशन से हिंदी साइन बोर्ड हटाए और साथ ही घोषणाओं से भी हिंदी को हटाए।

केआरवी ने कहा था कि आसपास के राज्यों केरल और महाराष्ट्र में मेट्रो ट्रेन हिंदी भाषा इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस प्रदर्शन के बाद केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि कर्नाटक में कन्नड भाषा को ही मेट्रो स्टेशन और मेट्रो की घोषणाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी के बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि उन लोगों को कोई दिक्कत न हो जो कर्नाटक से बाहर के हैं।
अनंत कुमार ने कहा- रेलवे तीन भाषाएं इस्तेमाल कर रहा है। नम्मा मेट्रो में भी कन्नड भाषा को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसके बाद हिंदी और अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications