MP का सियासी ड्रामा: बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे दिग्विजय सिंह, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश मे जारी सियासी घमासान बेंगलुरु तक पहुंच चुका है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज सुबह बेंगलुरु के रामदा होटल पहुंचे। यहां रूके बागी विधायकों से मिलने के लिए वो होटल में प्रवेश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विधायकों से मिलने से रोक दिया। बुधवार की सुबह रामदा होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता होटल के बाहर जमा होने लगे।
Recommended Video

दिग्विजय सिंह बागी विधायकों से मिलने के लिए यहां पहुंचे थे। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार भी मौजूद थे। दोनों को पुलिस ने होटल में घुसने से रोक दिया, जिसके बाद वहां बहस शुरू हो गई। नाराज दिग्विजय सिंह होटल के बाद धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह को पुलिस हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होटल के बाहर अनशन पर बैठे दिग्विजय सिंह डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा का सदस्य हूं। 26 मार्च को इसके लिए वोटिंग होने है। यहां मेरे विधायक हैं, जो मुझसे बात करना चाहते हैं। उनके फोन छीन लिए गए हैं। मैं उनसे मिलने आया हूं, लेकिन पुलिस मुझे मिलने नहीं दे रही है। कहा जा रहा है कि विधायकों की सुरक्षा को खतरा है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार खतरे में है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके गुट के 21 विधायकों के इस्तीफे के बाद से सरकार खतरे में आ गई है। विपक्षी दल बीजेपी कांग्रेस से फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेस सरकार कोरोना वायरस के बहाने इसे नजरअंदाज कर ही है। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है जिस पर आज सुनवाई होने वाली है। वहीं मध्य प्रदेश में लेटर वॉर भी जारी है। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन को चिट्ठी लिखकर विधायकों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की तो जवाबी चिट्ठी में राज्यपाल ने तंज भरा जवाब भेजा है।
Bengaluru: Congress leader Digvijaya Singh sits on dharna near Ramada hotel, allegedly after he was not allowed by police to visit it. 21 Madhya Pradesh Congress MLAs are lodged at the hotel. https://t.co/VSkp7iL5ZW pic.twitter.com/wyPcfvci3f
— ANI (@ANI) March 18, 2020
Digvijaya Singh, Congress: Im a Rajya Sabha candidate from Madhya Pradesh, voting is scheduled for 26 March. My MLAs have been kept here, they want to speak to me, their phones have been snatched, police is not letting me speak to them saying there is a security threat to MLAs. https://t.co/WBWdVXefzC pic.twitter.com/mSaTGiDdd9
— ANI (@ANI) March 18, 2020
#WATCH Karnataka: Congress leader Digvijaya Singh continues to sit on dharna near Ramada hotel in Bengaluru, allegedly after he was not allowed by Police to visit it, as Police tries to remove him from the spot. 21 #MadhyaPradesh Congress MLAs are lodged at the hotel. pic.twitter.com/CtWuP1rvKH
— ANI (@ANI) March 18, 2020












Click it and Unblock the Notifications