होटल रूम में मृत पाई गईं बंगाली अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती, पंखे से लटका मिला शव

कोलकाता। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती सिलिगुड़ी के एक होटल में मृत पाई गई हैं। बुधवार शाम को होटल के कमरे से उनकी लाश मिली। सिलीगुड़ी के नवीनसेन रोड स्थित एक होटल में पायल की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 36 साल की पायल चक्रवर्ती बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री हैं।

Bengali actor Payel Chakraborty was found dead in a hotel room in Siliguri

मंगलवार पायल होटल आई थीं। बुधवार को देर तक उनक कमरा बंद रहा। साफ-सफाई के लिए खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया। संदेह होने पर होटल के कर्मचारियों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अभिनेत्री को पंखे से लटकता पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभिनेत्री कोलकाता में रहती थीं। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर अभिनेत्री यहां आकर क्यों रुकी और उन्होंने आत्महत्या क्यों की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं होटल के कर्मचारियों ने बताया है कि अभिनेत्री ने बुधवार को सिक्किम जाने की बात कही थी। ऐसे में पुलिस इस बात को लेकर भी जांच कर रही है कि इस मामले का सिक्किम से क्या कनेक्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+