Bengal Politics: बंगाल में पोस्टर पर बवाल, BJP के ममता बनर्जी को हिटलर बताने वाला पोस्टर पर सियासी संग्राम
Bengal Politics Mamata Banerjee Poster: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंच अब सज चुका है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक संग्राम तेज है। बंगाल बीजेपी ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ममता बनर्जी की तुलना हिटलर से की गई है। टीएमसी ने इस पर तीखा वार करते हुए बंगाल और महिला अस्मिता का अपमान बताया है।
बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग और सोशल मीडिया पर संग्राम चलता रहता है। टीएमसी जहां केंद्र सरकार पर ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाती है, तो बीजेपी भी ममता बनर्जी पर तानाशाही और तुष्टिकरण के तीखे वार करती है। अब पोस्टर को लेकर सियासी संग्राम मच गया है।

Mamata Banerjee को पोस्टर में दिखाया हिटलर
बीजेपी बंगाल की ओर से शेयर किए गए इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब बीजेपी ने टीएमसी सुप्रीमो और सूबे की सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी ममता सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते रहे हैं। टीएमसी पर गुंडों और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप बीजेपी ने पिछले चुनाव में भी लगाया था।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि 2026 में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। गृहमंत्री ने तो खुले तौर पर कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या करनेवालों को ढूंढ़कर निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें: Lionel Messi: 'मैं मेसी माफी मांगती हूं', कोलकाता हंगामे के बाद CM ममता का भावुक बयान, अब तक क्या-क्या हुआ?
Bengal Politics से तय होगी देश की दिशा
बंगाल की राजनीति इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर है। बीजेपी जहां प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी है, तो ममता बनर्जी भी अपना पूरा दम लगा रखी है। संसद में वंदे मातरम पर चर्चा को भी अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 2014 के बाद से बीजेपी लगातार बंगाल में खुद को मजबूत करने में जुटी है, लेकिन अब तक यह भगवा पार्टी के लिए अभेद्य किला ही है। आने वाले महीनों में प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त उठा-पटक का दौर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: SIR Bengal: ममता के गढ़ में वोटर लिस्ट से रिकॉर्ड नाम कटे, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई दीदी की मुश्किलें












Click it and Unblock the Notifications