Bengal Election Result 2026: बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।

हालांकि टीएमसी ने अपनी हार स्‍वीकार ली है। चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

West Bengal Election Result 2026

TMC की हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी?

बंगाल के चुनावी नतीजों पर बनर्जी ने कहा, "एक सभ्य समाज में लोग जो भी फैसला सुनाते हैं, उसे हर किसी को स्वीकार करना चाहिए।" उन्होंने वोटों की गिनती की प्रक्रिया को "असामान्य रूप से धीमी" बताया। उन्होंने बताया कि 2021 विधानसभा चुनावों में लगभग 90% मतगणना साढ़े आठ घंटे में पूरी हुई थी, जबकि इस बार उतने ही समय में केवल 6-8 दौर ही पूरे हुए हैं।

अ‍भिषेक बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक बनर्जी ने सभी से धैर्य रखने और तृणमूल के काउंटिंग एजेंटों से किसी भी परिस्थिति में केंद्र न छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह मीडिया को नतीजे नहीं बताए जा रहे। उन्होंने कल्याणी में कम से कम आठ ईवीएम (EVM) में कंट्रोल यूनिट डेटा फॉर्म 17C से मेल न खाने का आरोप भी लगाया।

Bengal Election Result 2026: बंगाल में भाजपा ने जीती कितनी सीटें?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति को बदल दिया है। 293 सीटों में से भाजपा ने 200 का आंकड़ा पार कर पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने की राह तय की। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) 81 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस व AJUP को 2-2 सीटें मिलीं, एक सीट फालता पर मतदान शेष है।

बंगाल में भाजपा जीत पर क्‍या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस जीत को ऐतिहासिक बताया। मोदी ने कहा, "पहले चुनाव के दौरान हिंसा और डर की खबरें आती थीं, लेकिन इस बार पूरे देश ने देखा कि बिना खून-खराबे के मतदान हुआ।" उनके अनुसार, यह लोकतंत्र की जीत है, जहाँ जनता की आवाज़ बंदूक से ऊपर रही। मोदी ने इस जीत को 'गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिलने' से जोड़ा, इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक बताया।

West Bengal चुनाव में BJP की जीत के असली हीरो Amit Shah, यूं ही नहीं भाजपा ने फतेह किया बंगाल
West Bengal चुनाव में BJP की जीत के असली हीरो Amit Shah, यूं ही नहीं भाजपा ने फतेह किया बंगाल
Bengal Chunav Result: बंगाल में BJP 200 पार, TMC 80 पर सिमटी, गंगोत्री से गंगासागर तक पहली बार भाजपा सरकार
Bengal Chunav Result: बंगाल में BJP 200 पार, TMC 80 पर सिमटी, गंगोत्री से गंगासागर तक पहली बार भाजपा सरकार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+