Bengal Election: आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग, कब आएंगे एग्जिट पोल और नतीजे

Bengal Election 2026 Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर है। सोमवार 27 अप्रैल को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और आज शाम होते-होते प्रचार का शोर पूरी तरह थम जाएगा।

इसके बाद 48 घंटे का 'साइलेंस पीरियड' लागू हो जाएगा, जिसके दौरान कोई भी पार्टी या उम्मीदवार प्रचार नहीं कर सकेगा। राज्य में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब दूसरे चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

bengal-election-2026-phase-2-

इस चरण में कोलकाता और कलकत्ता प्रेसिडेंसी के शहरी इलाके बेहद अहम माने जा रहे हैं, जहां का रुझान चुनावी नतीजों की दिशा तय कर सकता है। राज्य की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका फैसला करने में यह चरण सबसे निर्णायक माना जा रहा है।

142 सीटों पर 'आर-पार' की जंग: शहरी और ग्रामीण समीकरण

294 सीटें वाले विधानसभा में दूसरे चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कोलकाता और कलकत्ता प्रेसिडेंसी का शहरी इलाका शामिल है, जिसे बंगाल की राजनीति का 'नर्व सेंटर' कहा जाता है।

मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में ध्रुवीकरण, घुसपैठ और भ्रष्टाचार के आरोप बनाम बंगाली अस्मिता और विकास के दावों के बीच सीधी टक्कर है। रानीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चरण में जीत उसी की होगी जो 'भद्रलोक' (शहरी शिक्षित वर्ग) को घरों से निकालकर बूथ तक ले जाने में कामयाब होगा। यह चुनाव अब महज़ नारों का नहीं, बल्कि कठिन 'बूथ प्रबंधन' की परीक्षा बन चुका है।

Bengal Election: हुगली के तट से PM Modi ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, मॉर्निंग वॉकर्स से की मुलाकात
Bengal Election: हुगली के तट से PM Modi ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, मॉर्निंग वॉकर्स से की मुलाकात

WB Election Exit Poll 2026 Date: कब आएगा एग्जिट पोल ?

मतदान के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि एग्जिट पोल के नतीजे कब आएंगे? निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले एग्जिट पोल सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को पूरी होगी।

29 अप्रैल की शाम 6:00 बजे, जब आखिरी मतदाता अपना वोट डाल चुका होगा, उसके बाद ही टीवी चैनलों और डिजिटल पोर्टल्स पर एग्जिट पोल के नतीजे और सटीक विश्लेषण प्रसारित किए जा सकेंगे। आमतौर पर शाम 6 बजे के बाद टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एग्जिट पोल दिखाए जाते हैं।

Bengal Election Result 4 मई को आएंगे अंतिम नतीजे

बंगाल के इस सियासी 'खेला' का अंतिम परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा। पहले चरण के अभूतपूर्व मतदान प्रतिशत ने सभी कयासों को बदल दिया है, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का हो गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता की धड़कनें भी 4 मई को लेकर बढ़ी हुई हैं। अब सबकी नजरें 29 अप्रैल की वोटिंग और उसके बाद आने वाले एग्जिट पोल पर टिकी हैं, जो चुनावी तस्वीर का शुरुआती संकेत देंगे। हालांकि असली फैसला 4 मई को ही सामने आएगा, जब मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

Fastest Update के लिए वनइंडिया के साथ जुड़ें

चुनाव के दिन पल-पल की जानकारी, सटीक एग्जिट पोल के आंकड़े और 4 मई को सबसे तेज चुनावी नतीजों के लिए वनइंडिया आपके साथ रहेगा। हमारे विशेषज्ञ चुनाव के हर पहलू का गहराई से विश्लेषण करेंगे ताकि आप जान सकें कि बंगाल की जनता ने किसे अपनी कमान सौंपी है।

सबसे तेज और सटीक विश्लेषण के लिए वनइंडिया के साथ

चुनाव के दिन पल-पल की जानकारी, सटीक एग्जिट पोल के आंकड़े और 4 मई को मतगणना के दिन सबसे तेज अपडेट्स के लिए वनइंडिया आपके साथ रहेगा। हमारे विशेषज्ञ हर सीट और हर समीकरण का गहरा विश्लेषण करेंगे ताकि आप जान सकें बंगाल की जनता का असली जनादेश।

Bengal Election Phase 1 Voting:मुर्शिदाबाद में वोट डालने के बाद क्यों भावुक हुए हुमायूं कबीर? TMC पर लगाए आरोप
Bengal Election Phase 1 Voting:मुर्शिदाबाद में वोट डालने के बाद क्यों भावुक हुए हुमायूं कबीर? TMC पर लगाए आरोप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+