Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 नोडल अधिकारी नियुक्त, EVM जांच की मिली जिम्मेदारी
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल अभी से गर्म हो गया है। सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी कई बार ईवीएम पर सवाल उठा चुकी है। अब ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की गहन जांच का आदेश दिया है, ताकि निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
इसी कड़ी में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) के लिए पांच वरिष्ठ नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये सभी अधिकारी पश्चिम बंगाल के नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

Bengal Election 2026: बाहरी राज्यों से क्यों बुलाए गए अधिकारी?
पश्चिम बंगाल का चुनाव राजनीतिक रूप से संवेदनशील रहा है। लोकसभा चुनाव और पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा की कई घटनाएं हुई थीं। प्रशासनिक पक्षपात के आरोप भी राजनीतिक दल लगाते रहते हैं। इन्हीं आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने दूसरे राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसे आयोग की 'चेक एंड बैलेंस' नीति के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bengal News: बंगाल में बाबरी मस्जिद के बाद अब बनेगा राम मंदिर, BJP नेता ने निर्माण के लिए मांगे 1 रुपया चंदा
आयोग का कहना है कि ईवीएम चुनाव प्रक्रिया की बुनियाद होती है, इसलिए उनकी जांच में किसी भी तरह का संदेह या पक्षपात की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। हालांकि, बंगाल सरकार ने इस फैसले का विरोध किया है।
कौन हैं ये 5 अधिकारी, जो संभालेंगे जांच का जिम्मा
चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश की डिप्टी सीईओ शायनिया कायेम मिजे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीईओ योगेश गोसावी, मेघालय के एडिशनल सीईओ पी.के. बोरो, मिजोरम की जॉइंट सीईओ एथेल रोथांगपुई और आयोग में अंडर सेक्रेटरी कनिष्क कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग एफएलसी केंद्रों पर ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया जाएगा। इनकी निगरानी में ईवीएम जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
West Bengal Assembly elections से पहले फर्स्ट लेवल चेकिंग क्यों हो रही है?
फर्स्ट लेवल चेकिंग वह तकनीकी प्रक्रिया है, जिसमें चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की गहन जांच की जाती है। इस दौरान बीईएल और ईसीआईएल के इंजीनियर मशीनों की कार्यक्षमता जांचते हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाता है, ताकि पूरी प्रक्रिया खुले तौर पर हो सके। खराब मशीनों को तुरंत अलग कर दिया जाता है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले यह प्रक्रिया की जा रही है, ताकि लोगों के अंदर निष्पक्ष चुनाव का भरोसा बहाल किया जा सके।
यह भी पढ़ें: SIR Bengal: ममता के गढ़ में वोटर लिस्ट से रिकॉर्ड नाम कटे, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई दीदी की मुश्किलें
Bengal Election: चुनाव में दिखेगा नया बदलाव
आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर भी दिखाई जाएगी। इससे एक जैसे नाम वाले प्रत्याशियों के बीच भ्रम कम होगा और मतदाताओं को सही उम्मीदवार चुनने में आसानी मिलेगी।
Bengal Election में बढ़ेगी बूथों की संख्या
2021 के मुकाबले इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में करीब 10 हजार तक बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि 2026 में 90 हजार से ज्यादा बूथ बनाए जाएंगे। ऐसे में ईवीएम की संख्या भी बढ़ेगी, इसलिए आयोग समय रहते सभी मशीनों की जांच पूरी करना चाहता है।
यह भी पढ़ें: Bengal Election News: बंगाल में बज गया चुनावी बिगुल, PM Modi राणाघाट से शुरू करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications