बंगाल: बाबुल सुप्रियो के तेवर देख TMC के बागी जितेंद्र तिवारी ने की 'घर वापसी', ममता से माफी भी मांगी
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिस वजह से वहां पर जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है। हाल ही में शिभेंदु अधिकारी समेत टीएमसी के कई नेता बागी हुए और उन्होंने पार्टी के इस्तीफा भी दे दिया। टीएमसी के सभी बागियों के बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने कड़ा ऐतराज जताया। जिसके बाद अब टीएमसी से बागी हुए जितेंद्र तिवारी (TMC Leader Jitendra Tiwari) ने घर वापसी कर ली है।
Recommended Video

दरअसल सुप्रियो ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वो अलग बात है, लेकिन मैं अपनी पूरी ताकत और ईमानदारी से यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि जिन टीएमसी नेताओं ने आसनसोल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से यातनाएं दीं, उन्हें बीजेपी में एंट्री नहीं मिले। वैसे इस पोस्ट में किसी टीएमसी नेता का नाम नहीं था, लेकिन इस पोस्ट को टीएमसी छोड़ने वाले जितेंद्र तिवारी के ऊपर माना जा रहा था।
वहीं बीजेपी में दाल नहीं गलती देख जितेंद्र तिवारी ने घर वापसी कर ली है। गुरुवार को टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को उन्होंने बंगाल के मंत्री अरुप बिश्वास से मुलाकात की। इस दौरान प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान तिवारी ने अपनी बगावत के लिए ममता बनर्जी से माफी मांगी। साथ ही साफ किया कि वो टीएमसी में बने रहेंगे। इस्तीफ देने के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी कोलकाता का विकास तो कर रही हैं, लेकिन उनके पास आसनसोल के लिए फंड नहीं है।
शुभेंदु अधिकारी ज्वाइन कर सकते हैं बीजेपी
शुभेंदु अधिकारी ने भी हाल ही में ममता कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनका बंगाल की 64 सीटों पर खास प्रभाव माना जाता है। शुभेंदु ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे कि शनिवार को अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवा दी है।












Click it and Unblock the Notifications