Miss Universe 2021: क्या था वो सवाल, जिसका जवाब देकर भारत की हरनाज कौर ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज
नई दिल्ली, 13 दिसंबर: भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम करते हुए पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। चंडीगढ़ की रहने वाली 21 साल की हरनाज ने इजराइल के इलियट में आयोजित हुई 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपने जवाब से इतिहास रचते हुए ब्रह्माण्ड सुंदरी का खिताब अपने नाम किया है। 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत को मिला है। ऐसे में जानिए वो कौनसा सवाल था, जिसका जवाब देकर जीता खिताब जीता।
Recommended Video

तीसरी मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज कौर संधू
हरनाज कौर संधू अब सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के साथ तीसरी भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने इस खिताब को जीतकर दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। इससे पहले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई थी और अब इस लिस्ट में हरनाज भारत की ओर से तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने इस ताज को अपने नाम किया था। वहीं उसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता ने खिताब जीता। अब हरनाज कौर संधू ने यह कमाल करके दिखाया है।

75 से ज्यादा कंटेस्टेंट को पछाड़ा
दरअसल, इसी पूरी प्रतियोगिता में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था, जिसमें से टॉप 3 में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और पराग्वे की कंटेस्टेंट भी थी, लेकिन दोनों को पछाड़ते हुए हरनाज कौर संधू ने इस खिताब को अपने नाम किया, जबकि पराग्वे की पहली और दक्षिण अफ्रीका की कंटेस्टेंट दूसरी रनर-अप रहीं। इससे पहले फाइनल राउंड के अंतिम सवाल के दौरान भारत, पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका के टॉप 3 प्रतियोगियों से पूछा गया कि वे आज की युवा महिलाओं को दबाव से निपटने के लिए क्या सलाह देंगी?

शानदार जवाब के साथ जीता ताज
इस सवाल का भारत की हरनाज कौर संधू ने इतना खूबसूरत जवाब दिया कि उनको मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने से कोई नहीं रोक सका। अपने जवाब में हरनाज संधू ने कहा कि मुझे लगता है कि आज की युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका खुद पर भरोसा करना है। उन्होंने कहा कि आपको खुद पर यह भरोसा करना होगा कि आप यूनिक हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। इससे बाहर निकलिए खुद के लिए आवाज उठाइए, क्योंकि आप ही अपने जिंदगी के सबसे बड़े लीडर हैं। मैं अपने आप पर विश्वास करती हूं और इसीलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं। उन्होंने इस शानदार जवाब के साथ ही इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया।

पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 ने की ताजपोशी
हरनाज कौर संधू की ताजपोशी मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। इस इवेंट का हिस्सा बनने भारत से दीया मिर्जा भी पहुंचीं। वहीं उर्वशी रौतेला ने इस बार इस प्रतियोगिता को जज किया। आपको बता दें कि मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वो जल्दी ही पंजाबी फिल्म 'यारा दियां पू बारां' और 'बाई जी कुट्टांगे' में नजर आएंगी हैं।
वहीं इस प्रतियोगिता में पराग्वे की 22 साल की नादिया फरेरा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रहीं।

जानिए कौन हैं मिस यूनिवर्स हरनाज
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली 21 साल की हरनाज संधू एक मॉडल हैं। मॉडलिंग के अलावा हरनाज का फिटनेस और योगा भी फुल फोकस है। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। फिर साल 2018 में उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का भी खिताब अपने नाम किया। इन दो प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया। जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं।












Click it and Unblock the Notifications