मयंक दीक्षित की कलम से: नौकरी देने के लिए कंपनियां ले रही हैं सोशल मीडिया का सहारा
नई दिल्ली। आज सोशल मीडिया पर आपकी मौजूदगी कहीं ना कहीं आपके व्यवहार व एटीट्यूड का आइना बन जाती है। यदि आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और साथ ही नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। जॉब साइट करियरबिल्डर इंडिया की सर्वे रिपोर्ट में ऐसे ही कई तथ्य सामने आए हैं।

आज कंपनियां नौकरी के लिए आवेदन करने वाले की जांच के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी ले रही हैं। सोशल मीडिया पर किसी उम्मीदवार के बारे में कंपनी को नकारात्मक ब्योरा मिलता है, तो उसका आवेदन बिना आगे विचार किए निरस्त किया जाने लगा है।
सर्वे की रिपोर्ट-
जॉब साइट करियरबिल्डर इंडिया के अनुसार करीब 59 फीसद कंपनियां किसी उम्मीदवार के बारे में पड़ताल करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं 33 प्रतिशत अन्य कंपनियां भी जल्द इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने की कोशिश में कदम बढ़ाने में तत्पर हैं।
इस सर्वेक्षण में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर आवेदकों की पड़ताल करने वाली 68 फीसद कंपनियों को उम्मीदवार के बारे में ऐसी सामग्री मिली जिसकी वजह से उन्होंने उस व्यक्ति को नौकरी नहीं देने का स्पष्ट फैसला लिया।
पढ़ें- फायरिंग क्यों...
1,200 कंपनियों में सर्वे से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित इस सर्वे में सामने आया है कि करीब 75 फीसदी नियोक्ता किसी संभावित पद के उम्मीदवार को ढूंढने के लिए सर्च इंजन गूगल की मदद ली जा रही है।
करियरबिल्डर की एचआर उपाध्यक्ष रोजमैरी हेफनर का कहना है कि नौकरी चाहने वालों को यह समझना चाहिए कि उन्होंने इंटरनेट पर क्या पोस्ट किया है या उनके बारे में दूसरों ने क्या लिखा है, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। ज़ाहिर है आज किसी व्यक्ति का व्यवहार का अंदाज़ा उसके द्वारा व उसके लिए लिखी गईं बातों से आसानी से लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications