टाइम से ऑफिस नहीं आने वालों की अब खैर नहीं
नयी दिल्ली। सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेट लतीफी कोई नई बात नहीं है। सरकारी कर्मचारी ऑफिस को कुछ खास तव्वजो नहीं देते। जब मन हुआ आए, जब मन हो गया चले गए, लेकिन अब ऐसा करने वालों की शामत आ गई है।

दरअसल सरकारी दफ्तरों में वक्त पर नहीं पहुंचने वालों के लिए ये खबर थोड़ी परेशानी ला सकता है। केंद्र सरकार ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के मूड में आ गई है जो लेट लतीफी के शिकार है। केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी कर्मी टाइम से ऑफिस आएं, लेट आने वाले सरकारी कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे में अगर आप इस कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो जल्द ही अपनी आदत सुधार लें। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग ने सभी केंद्रीय मंत्रालय को लिखित में सूचना जारी की है कि सरकारी ऑफिस में समय की पाबंदी का खास ध्यान रखा जाए। विभाग ने आदेश दिया है कि अगर कोई कर्मचारी ऑफिस में लेट हाजिर हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कर्माचरियों को समय पर ऑपिस पहुंचने के लिए ही सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक एडेंटेस सिस्टम लगाया गया है। इतनी ही नहीं सरकारी कर्मचारी जो इस वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं अपने उपस्थिति www.attendance.gov.in से भी दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications