बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का निधन
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का रविवार की रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।

गुरुवार की रात को करीब 9 बजे डालमियाि के सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें बीएम बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट शुरू किया, जिसके बाद हालात में कुछ सुधार हुआ।
डॉक्टरों की एक टीम निरंतर डालमिया के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए थे। डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी भी की, जिसके बाद हालत स्थिर हुई, लेकिन रविवार को डलमिया जिंदगी की जंग हार गये। रविवार की रात बीसीसीआई ने ऑफीशियल ट्वीट करके डालमिया के निधन की खबर दी।
डालमिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-
- डालमिया ने करीब 36 साल तक बीसीसीआई को अपनी सेवाएं दीं।
- 1983 में डालमियां बीसीसीआई के ट्रेजरार बने थे।
- 1987 और 1996 में भारत में क्रिकेट विश्वकप के आयोजन में बड़ी भूमिका निभाई।
- 1997 में डालमिया आईसीसी के अध्यक्ष बने।
बीते दिनों डालमिया के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए किसी अन्य व्यक्ति को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने की बात चल रही थी, लेकिन फिर फैसला टाल दिया गया।
बीसीसीआई की श्रद्धांजलि
अनुराग ठाकुर की श्रद्धांजलि
सचिन तेंदुलकर दुखी












Click it and Unblock the Notifications