दुनिया के मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का 66 साल की उम्र में निधन, 'बैटमैन:द लॉन्ग हैलोवीन' से हुए थे फेमस
दुनिया के मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का 66 साल की उम्र में निधन, 'बैटमैन: द लॉन्ग हैलोवीन' से हुए थे फेमस
वाशिंगटन 17 जून: दुनिया के मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। टिम सेल ने क्लासिक डीसी कॉमिक्स जैसे 'बैटमैन: द लॉन्ग हैलोवीन' और 'सुपरमैन फॉर ऑल सीजन्स' से फेमस हुए थे। टिम ने गुरुवार को 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डीसी कॉमिक्स के प्रकाशक और मुख्य रचनात्मक अधिकारी जिम ली ने बताया कि टिम को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत के पीछे की वजह क्या है।

टिम सेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए डीसी कॉमिक्स के प्रकाशक और मुख्य रचनात्मक अधिकारी जिम ली ने कहा, ''टिम के निधन की खबर से पूरा डीसी परिवार दुखी है। टिम एक असाधारण कलाकार थे, जो कहानी कहने और पैनल लेआउट में माहिर थे। उनकी रचनाएं किसी से कम नहीं हैं। लाइट और शेडो के इस्तेमाल करने की उनकी कला से मैं हमेशा बहुत प्रभावित और प्रेरित था।''
टिम ने अपने सहयोगी कॉमिक्स लेखक जेफ लोएब के साथ मिलकर उन कहानियों पर काम किया, जिनका उद्देश्य सुपरमैन, बैटमैन, स्पाइडर-मैन और कैप्टन अमेरिका सहित सभी सुपरहीरो की कहानी को घर-घर तक पहुंचाना था।
उन्होंने एनबीसी सीरीज 'हीरोज' के लिए कलाकृति की भी आपूर्ति की, जिस पर लोएब ने एक निर्माता और लेखक के रूप में काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications