फाइव स्टार होटलों के बाथरूमों से हटाए जाएंगे बाथटब!
नई दिल्ली। फाइव स्टार होटलों के वाशरूम में एक वक्त जरूरी रहे बाथटब अब गुजरे जमाने की बात हो सकते हैं। बाथटब को पांच-सितारा होटलों के बाथरूम की शान बढ़ाने के तौर पर देखा जाता रहा है लेकिन अब यहां सिर्फ शॉवर बाथ की सुविधा मिलेगी। पांच सितारा होटलों की बड़ी चैन जिसमें ताज, ओबेरॉय और आईटीसी के नाम शामिल हैं, बाथरूम में बाथटब समेत कुछ और चीजें हटाने पर विचार कर रहे हैं।

बाथटब का यूज है काफी कम
भारत के होटलो में यह बदलाव ग्लोबल ट्रेंड को देखते हुए हो रहा है। बाथटब के चलते नहाने में काफी पानी खराब हो जाता है, ऐसे पानी को बचाने के लिहाज से ये कदम उठाया जा रहा है।ओबेरॉय चेन के मुताबिक सिटी होटल्स में बाथटब का यूज 10 प्रतिशत से भी कम है। वॉशरूम से बाथटब के हटने के बाद उसे नया लुक दिया जाएगा।

ये बदलाव भी होंगे
फाइव स्टार होटलों से बाथटब हटने के साथ-साथ कुछ और बदलाव भी आएंगे। पांच सितारा होटलों की लॉबी से अब रिस्पेशन भी गायब हो जाएंगे। होटल की ऐप के जरिए चेक इन करके बिनारिस्पेशन पर जाए बिना सीधे रूम में पहुंचा जा सकेगा। होटल ऐप के जरिए ही कमरे का दरवाजा खोलकर भीतर जा सकेंगे। अब स्ट्राइप कार्ड्स की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल को इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे पर स्कैन करके दरवाजा खोला जा सकेगा।

कमरों से हटेंगे फ्रीज
पांच सितारा होटलों के कमरों की पहचान छोटा फ्रीज और मिनी बार भी अब रूम में नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल भी बहुत कम है, इसलिए इन्हें कमरों से हटा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications