बारामूला आर्मी कैंप पर हमला करने वाले दो आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के कैंप पर रविवार रात हमला करने वाले छह में से दो आतंकियों की पहचान कर ली गई है। दोनों पाकिस्तान के नागरिक बताए जा रहे हैं और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के सूत्रों ने बताया कि 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों में से दो की पहचान हनीफ उर्फ हिलाल (23) और अली (22) के रूप में हुई है। दोनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य बताए जा रहे हैं।
हमले में शहीद हुआ है एक जवान
उरी आतंकी हमले की बाद भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत पर हमले की आशंका बढ़ गई है। आतंकी संगठन एक बार फिर हमले की योजना बना रहे हैं। बारामूला कैंप पर हमले की कोशिश सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दी। हमले में एक जवान शहीद हुआ है, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।
बता दें कि 18 सितंबर को उरी आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हुए हैं। कार्रवाई में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। इसका बदला लेने के लिए भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए 38 आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications