यह सोच परेशान है भारत सरकार- कहां पौधा लगायेंगे बराक ओबामा

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। क्या अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी आगामी भारत के दौरान जब बापू की समाधि पर जाएंगे तो वहां पर सांकेतिक पौधा लगाएंगे? हालांकि राजघाट परिसर में अब नए पौधों को लगाने की जगह तो नहीं बची है, पर जानकारों का कहना है कि ओबामा के लिए स्पेस निकाला जाएगा ताकि वह कोई पौधा वहां पर लगा लें।

Barack Obama likely to plant a sapling at Rajghat. He is visiting in next January

तब नहीं लगाया था पौधा

ओबामा जब पिछली बार भारत साल 2010 में आए थे तो तब वे राजघाट पर पौधा नहीं लगा पाए थे। हालांकि वे वहां पर काफी समय ठहरे थे। उन्हें संपूर्ण गांधी साहित्य भेंट किया गया था। कुछ समय पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान राजघाट पर गए तो थे, पर वे वहां पर पौधा नहीं लगा पाए। कारण यह है कि राजघाट में नए पौधे लगाने का स्पेस ही नहीं बचा।

पहले जो भी राष्ट्राध्यक्ष राजघाट पर आता था, उसे सांकेतिक रूप से पौधा लगाने के लिए कहा जाता था। गुजरे दौर में तमाम शिखर नेताओं की तरफ से लगाए पौधे अब विशाल पेड़ का रूप ले चुके हैं। बहरहाल यह देखने वाली बात है कि ओबामा राजघाट पर कौन सा पौधा लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+