Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कस्टमर्स संग सोने से मना करने पर बार डांसर के कपड़े उतारे, साथी डांसरों ने पीटा

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बारगर्ल को सिर्फ इस बात के लिए पीटा गया और उसके कपड़े उतार दिए गए क्‍योंकि उसने बार मैनेजर के कहने पर ग्राहक संग शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। मारपीट का आरोप पीड़‍िता के साथ डांस करने वाली चार अन्‍य डांसरों और एक अन्‍य व्‍यक्ति पर भी लगा है। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को अरेस्‍ट कर लिया है जबकि पुरुष आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला हैदराबाद के बेगमपट इलाके का है।

बार ज्‍वाइन करने के कुछ ही दिन बाद से बदतमीजी हो गई थी शुरू

बार ज्‍वाइन करने के कुछ ही दिन बाद से बदतमीजी हो गई थी शुरू

बार में पीड़िता ने बतौर डांसर कुछ दिन पहले नौकरी ज्वाइन की थी। उसका आरोप है कि नौकरी लगने के कुछ दिनों बाद ही बार मालिक ने उसके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले बार में जॉइन करने के बाद ही वहां का प्रबंधन कस्‍टमर के साथ सेक्‍स के लिए दबाव डाल रहा था। जब उसने सेक्‍स से इनकार किया तो उसके साथ डांस करने वाली पांच अन्‍य बार डांसरों ने उसके कपड़े उतार दिए और पिटाई की।

बार मालिक कराता था गलत काम

बार मालिक कराता था गलत काम

बार गर्ल ने आरोप लगाया है कि बार मालिक अन्‍य महिलाओं से गलत काम करवाता है। इसके बदले वो बार में आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता है। पुलिस ने बताया कि बार गर्ल के आरोपों के बाद बार में काम करने वाले और लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस धंधे में शामिल लोगों के तह तक पहुंचा जा सके।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 354, 509, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बार मालिक फरार है। तेलंगाना डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) महेंद्र रेड्डी ने बताया कि आरोपी बार मालिक की पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में सर्कल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+